Skip to content

UP ki nadiya

Hello, readers😊! यहाँ आप उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ केवल उन्हीं तथ्यों का समावेश किया गया है जो परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं या विगत वर्ष की विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए हैं।

उत्तर प्रदेश की नदियां

UP ki nadiya
उत्तर प्रदेश की नदियां

उद्गम स्थल के आधार पर उत्तर प्रदेश की नदियों को तीन भागों में बांटा गया है,

(1) हिमालय से निकलने वाली नदियां(2) मैदानी क्षेत्र की झीलों से निकलने वाली नदियां(3) दक्षिण के पर्वती पठार से निकलने वाली नदियां
नदियांगंगा, यमुना, काली, रामगंगा, गंडक, सरयू, कोसी, रोहिणी, राप्ती आदि।गोमती, वरुणा, सई, पांडो, ईसन, आदि।सोन, रिहंद, टोंस, केन, चंबल, बेतवा, कन्हार आदि।
जलजल वर्षभर बना रहता है।गर्मी में जल कम हो जाता है।गर्मी में अधिकांशतः सूख जाती है।
उत्तर प्रदेश की नदियां
गंगा :
  • अन्य नाम – सूरसरि, भागीरथी, पद्म, देवनदी, जाह्नवी आदि।
  • उद्गम स्थल – गंगोत्री ग्लेशियर के पास गोमुख नामक स्थान
  • गंगा उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले से प्रवेश करती है।
  • गंगा उत्तर प्रदेश के कुल 28 जिलों से बहती हुई, बलिया जिले से बाहर निकल कर बिहार में प्रवेश करती है।
  • गंगा नदी के किनारे उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर – फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, गढ़मुक्तेश्वर
  • उत्तर प्रदेश में गंगा में मिलने वाली नदियां
    • बायीं ओर से गंगा में मिलने वाली नदियां – रामगंगा, गोमती, घाघरा आदि।
    • दायीं और से मिलने वाली नदियां – यमुना, टोंस, चंद्रप्रभा, कर्मनाशा आदि।
यमुना:
  • यह गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी है ।
  • उद्गम स्थल – बंदरपूंछ के पश्चिमी ढाल पर स्थित यमुनोत्री हिमनद।
  • यमुना में मिलने वाली नदियां
    • दायीं ओर से यमुना में मिलने वाली नदियां –
      • मुरादगंज औरैया के पास चंबल,
      • हमीरपुर के पास बेतवा, जगमनपुर (जालौन) के पास सिंध,
      • पैलानी एवं भोजहा (बांदा) के पास केन।
    • बायी ओर से मिलने वाली नदियां – नोएडा के पास हिंडन नदी।
  • यमुना उत्तर प्रदेश में फैजाबाद (सहारनपुर के पास) नामक स्थान पर प्रवेश करती है।
  • यमुना उत्तर प्रदेश के 19 जिलों से बहते हुए प्रयाग में गंगा नदी से मिल जाती है।
  • यमुना किनारे स्थित प्रमुख शहर – आगरा, मथुरा, प्रयागराज
रामगंगा:
  • उद्गम स्थल – दुधाटोली पर्वत पौढ़ी जिला
  • रामगंगा नदी कन्नौज के निकट गंगा में मिलती है।
  • कालागढ़ बांध इसी पर अवस्थित है।
  • यह नदी मुरादाबाद, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई आदि जिलों से गुजरती है।
काली (शारदा) नदी:
  • उद्गम स्थल – पिथौरागढ़ जिले में काला पानी नामक स्थान।
  • काली नदी का प्रदेश में प्रवेश पीलीभीत जिले में होता है।
  • सीतापुर के बसरा /बहराम घाट के निकट यह घाघरा नदी में मिल जाती है।
घाघरा / करनाली / सरयू:
  • उद्गम स्थल – मापचांचुगों हिमनद, तिब्बत का पठार
  • पर्वतीय क्षेत्र में इसे करनाली, मैदानी क्षेत्र में घाघरा और अयोध्या में सरयू के नाम से जाना जाता है।
  • यह लखीमपुर व बहराइच की सीमा बनाते हुए प्रदेश में प्रवेश करती है।
  • सीतापुर में बासरा के पास इसमें काली नदी मिलती है, तथा देवरिया के बरहज नमक स्थान पर इसमें राप्ती नदी मिलती है, आगे चलकर बिहार के छपरा में यह गंगा नदी में मिल जाती है।
राप्ती:
  • उद्गम स्थल – रुकुमकोट नेपाल
  • प्रमुख सहायक नदी – रोहिणी जो गोरखपुर में बाई ओर से मिलती है।
  • राप्ती के किनारे स्थित प्रमुख शहर – बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर एवं गोरखपुर ।
  • यह देवरिया के बरहज नामक स्थान के समीप घाघरा नदी में मिल जाती है।
चम्बल नदी:
  • उद्गम स्थल – जनापाव पहाड़ी ,महू (मध्य प्रदेश)
  • चम्बल की प्रमुख सहायक नदी – काली सिंध , पार्वती और बनास है।
  • यह नदी प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम भाग में बहती है, तथा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा निर्धारण करती है।
  • चंबल नदी इटावा के पंचनदा नामक स्थान पर यमुना में मिल जाती है।
  • चम्बल नदी अपनी अवनालिका अपरदन एवं बीहड़ों के लिए प्रसिद्ध है।
  • प्रमुख बांध – गांधी सागर बांध, राणा प्रताप सागर बांध एवं जवाहर सागर बांध
बेतवा (वेत्रवती) नदी:
  • उद्गम स्थल – कुमरा गाँव ,रायसेन (मध्य प्रदेश )
  • बेतवा नदी प्रदेश में ललितपुर जिले में प्रवेश करती है तथा झाँसी और जालौन होते हुए हमीरपुर के निकट यमुना नदी में मिल जाती है।
  • प्रमुख बाँध – राजघाट बाँध ( रानी लक्ष्मीबाई सागर)
केन (कर्णवती) नदी:
  • उद्गम स्थल– कैमूर पहाड़ियों का उत्तरी ढाल
  • केन नदी प्रदेश में बांदा जिले से प्रवेश करती और बांदा में ही भोजहा नामक स्थान पर यमुना नदी में मिल जाती है।
गोमती नदी:

उद्गम स्थल– पीलीभीत जिले की फुलहर झील
गोमती नदी के किनारे बसे प्रमुख नगर – लखनऊ , सुल्तानपुर और जौनपुर
यह नदी शाहजहांपुर, खीरी, सीतापुर, लखनऊ, सुल्तानपुर, एवं जौनपुर आदि जिलों से बहती हुई गाजीपुर के कैथी नामक स्थान पर गंगा नदी में मिल जाती है।
प्रमुख सहायक नदी – सई

टोंस (तमसा) नदी:

उद्गम स्थल– तमसा कुण्ड (मैहर के निकट) ,कैमूर श्रेणी (मध्य प्रदेश)
प्रमुख सहायक नदी – बेलन नदी।
टोंस नदी पर कई जलप्रपात है, जिसमे बिहार जलप्रपात प्रमुख है।
टोंस नदी प्रयागराज के सिरसा नामक स्थान पर गंगा नदी में मिल जाती है।

गंडक / शालिग्राम / नारायणी नदी:
  • उद्गम स्थल –शिवालिक श्रेणी, नेपाल
  • प्रमुख सहायक नदियां – काली नदी और त्रिशूल गंगा
  • यह नदी प्रदेश में महाराजगंज जिले से प्रवेश करती है और कुशीनगर जिले की सीमा पर बहते हुए बिहार में प्रवेश करती है।
सिंध (काली सिंध):
  • उद्गम स्थल – टौंक जिला, राजस्थान
  • जालौन में यमुना नदी में मिल जाती है।
सोन (स्वर्ण) नदी:

उद्गम स्थल – शोषाकुंड, अमरकंटक पहाड़ी, मध्य प्रदेश
यह नदी प्रदेश में सोनभद्र जिले से प्रवेश करती है और वही से बिहार में प्रवेश कर जाती है।
प्रमुख सहायक नदियां – बनास, गोपद, रिहंद, कुन्हड़ आदि।

हिंडन नदी:
  • उद्गम स्थल – शिवालिक की तलहटी
  • यह नदी प्रदेश में सहारनपुर जिले से प्रवेश करती है तथा शामली मुज़फ़्फ़रनगर मेरठ बागपत और गाजियाबाद में बहते हुए गौतम बुद्ध नगर के ग्राम मोमनाथल के पास यमुना में मिल जाती है।
नदीउद्गम स्थल प्रमुख सहायक नदियां प्रमुख बाँध
गंगागोमुख, गंगोत्री ग्लेशियररामगंगा, गोमती, घाघरा, यमुना, टोंस, चंद्रप्रभा, कर्मनाशा
यमुना यमुनोत्री हिमनद, बंदरपूंछचंबल, बेतवा, सिंध, केन, हिंडन
रामगंगा दुधाटोली पर्वत पौढ़ी जिलाकालागढ़ बांध
काली नदीपिथौरागढ़ जिले में काला पानी नामक स्थान
घाघरामापचांचुगों हिमनद
राप्तीरुकुमकोट, नेपालरोहिणी
चम्बल नदीजनापाव पहाड़ी ,महूकाली सिंध , पार्वती और बनासगांधी सागर बांध, राणा प्रताप सागर बांध एवं जवाहर सागर बांध
बेतवा नदीकुमरा गाँव ,रायसेन (MP)राजघाट बाँध रानी लक्ष्मीबाई सागर
केन नदीकैमूर पहाड़ी
गोमती नदीफुलहर झीलसई
टोंस नदीतमसा कुण्ड ,कैमूर श्रेणी बेलन नदी
गंडक नदीशिवालिक श्रेणी, नेपालकाली नदी और त्रिशूल गंगा
सिंधटौंक जिला, राजस्थान
सोन नदीशोषाकुंड, अमरकंटक पहाड़ी, मध्य प्रदेशबनास, गोपद, रिहंद, कुन्हड़

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य-

उत्तर प्रदेश की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

Ans: उत्तर प्रदेश की सबसे लंबी नदी गंगा नदी है, जिसकी उत्तर प्रदेश की सीमा में कुल लंबाई 1450 किलोमीटर है।

उत्तर प्रदेश के मैदानी भागों से निकालने वाली नदियों में सबसे लंबी नदी है कौन सी नदी है?

Ans: गोमती नदी (कुल लंबाई 910km)

उत्तर प्रदेश में बहने वाली वो नदियां जो प्रायद्वीपीय पठार से निकलती हैं, उनकी लंबाई का बढ़ता हुआ क्रम इस प्रकार है– चंबल(965km) < सोन(780km) < बेतवा(590km) < केन(427km) < टोंस(264km)

उत्तर प्रदेश में बहने वाली प्रमुख नदियां, जो लंबाई के बढ़ते हुए क्रम में है – गंगा नदी (2525km) < यमुना नदी(1384km) < घाघरा नदी(1080km) < चंबल(965)

Share the knowledge spread the love...

You cannot copy content of this page.