Skip to content

पाठ २ – पंच परमेश्वर (Panch Parmeshwar Class 5)

शब्दार्थ


Munshi Premchand

मुंशी प्रेमचंद हिन्दी और उर्दू के महान लेखक थे, जिनका जन्म 31 जुलाई 1880 को लमही, वाराणसी, उत्तर प्रदेश में हुआ था। इनको नवाब राय और मुंशी प्रेमचंद के नाम से भी जाना जाता था। इन्होंने लगभग 300 कहानियाँ तथा अनेक श्रेष्ठ उपन्यासों की रचना की। इनके उपन्यासों में गोदान, गबन तथा कहानियों में ईदगाह, पूस की रात, दो बैलों की कथा, कफन आदि प्रमुख हैं। ‘मानसरोवर’ इनकी कहानियों का संग्रह है।


पाठ २ – पंच परमेश्वर: पाठ्य पुस्तक प्रश्नोत्तरी

बोध प्रश्न : उत्तर लिखिए

प्रश्न १. उत्तर दो
(क) जायदाद की रजिस्ट्री होते ही जुम्मन का व्यवहार बदल गया। इससे जुम्मन के स्वभाव की क्या विशेषता प्रकट होती है?

उत्तर: जायदाद की रजिस्ट्री के बाद जुम्मन ने खाला की देखभाल करना छोड़ दिया, जिसका वादा उसने पहले किया था। इससे जुम्मन के मतलबी और धूर्त होने का पता चलता है।

(ख) “मैं अलग पका-खा लूँगी” खाला ने ऐसा क्यों कहा ?

उत्तर: “मैं अलग पका-खा लूँगी” – खाला ने ऐसा परेशान होकर कहा क्योंकि जुम्मन ने समय पर खाला को रोटी और कपड़ा उपलब्ध नहीं कराया।

(ग) जुम्मन ने खाला को रोटी-कपड़ा देना क्यों कबूल किया था?

उत्तर: जुम्मन ने खाला को रोटी-कपड़ा देना इसलिए कबूल किया था; क्योंकि खाला ने अपनी सारी जायदाद जुम्मन के नाम रजिस्ट्री कर दी थी।

(घ) फैसला सुनते ही जुम्मन सन्नाटे में क्यों आ गए ?

उत्तर: अपने घनिष्ठ मित्र अलगू चौधरी द्वारा अपने खिलाफ फैसला सुनाने से जुम्मन सन्नाटे में आ गए।

(ङ) सरपंच का आसन ग्रहण करते हुए जुम्मन में कौन-सा भाव पैदा हुआ?

उत्तर: सरपंच का आसन ग्रहण करते हुए जुम्मन में अपनी जिम्मेदारी का भाव पैदा हुआ।

प्रश्न 2. सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए –
(क) जुम्मन का मित्र होते हुए भी पंचायत में अलगू ने उनके खिलाफ फैसला दिया, क्योंकि

(i) अलगू सच्चा मित्र नहीं था।
(ii) जुम्मन के घमंडी स्वभाव से अलगू नाराज था।
(iii) सरपंच का स्थान ग्रहण करने वाला व्यक्ति निष्पक्ष होकर न्याय करता है। ( ✓ )

(ख) जुम्मन शेख ने समझू साहु के विरुद्ध फैसला दिया कि बैल का पूरा दाम अलगू चौधरी को दें, क्योंकि–
(i) जुम्मन शेख ने सरपंच बनकर समझु साहु से बदला लिया। ()
(ii) जुम्मन शेख ने अपने मित्र अलगू चौधरी का पक्ष लिया। ()
(iii) बैल की मृत्यु केवल इस कारण हुई कि उससे कठिन परिश्रम लिया गया और उसके दाने-चारे का प्रबंध नहीं किया गया। ( ✓ )

प्रश्न 3. कहानी से संबंधित वाक्य गलत क्रम में लिखे गए हैं, उन्हें सही क्रम में लिखिए-

  • जुम्मन ने लम्बे-चौड़े वायदे करके वह जायदाद अपने नाम लिखवा ली थी।
  • थोड़ी देर बाद जुम्मन अलगू के पास आए और उनके गले से लिपट गए।
  • जुम्मन शेख की एक बूढी खाला थी।
  • सरपंच का आसन ग्रहण करते हुए जुम्मन में अपनी जिम्मेदारी का भाव पैदा हुआ।
  • उनके पास थोड़ी जायदाद थी, परन्तु उनके निकट सम्बन्धियों में कोई न था।
  • एक दिन सन्ध्या के समय एक पेड़ के नीचे पंचायत बैठी।
  • अलगू चौधरी ने जुम्मन से जिरह शुरू की।

उत्तर: सही क्रम में लिखकर

  • जुम्मन शेख की एक बूढी खाला थी।
  • उनके पास थोड़ी जायदाद थी, परन्तु उनके निकट सम्बन्धियों में कोई न था।
  • जुम्मन ने लम्बे-चौड़े वायदे करके वह जायदाद अपने नाम लिखवा ली थी।
  • एक दिन सन्ध्या के समय एक पेड़ के नीचे पंचायत बैठी।
  • अलगू चौधरी ने जुम्मन से जिरह शुरू की।
  • सरपंच का आसन ग्रहण करते हुए जुम्मन में अपनी जिम्मेदारी का भाव पैदा हुआ।
  • थोड़ी देर बाद जुम्मन अलगू के पास आए और उनके गले से लिपट गए।

प्रश्न 4. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और उनके सामने खाली जगह में ‘ किसने–किससे कहा’ लिखिए –

उत्तर:

Panch Parmeshwar Class 5

प्रश्न 5. नीचे लिखी पंक्तियों का आशय अपने शब्दों में लिखिए –

उत्तर: आशय लिखकर

  • रजिस्ट्री की मुहर लगते ही खातिरदारी पर भी मुहर लग गई ।जैसे ही खाला ने अपनी जायदाद जुम्मन के नाम लिख दी उसके बाद से जुम्मन और उसकी पत्नी ने खाला का ख्याल रखना कम कर दिया |
  • कुछ दिनों तक और यों ही रो-धोकर काम चलता रहा ।कुछ समय तक खाला ने जुम्मन की पत्नी की कड़वी बातें सुनी और बर्दाश्त किया |
  • जुम्मन ने धृष्टता के साथ उत्तर दिया ” रूपये क्या यहाँ फलते हैं ? ”जुम्मन ने ढिठाई के साथ खाला को पैसे देने से साफ़ मना कर दिया |
  • जुम्मन को यह फैसला आठों पहर खटकने लगा।अलगू चौधरी का फैसला जुम्मन सहन नहीं कर पाए |
  • ‘ मैं इस समय न्याय के सर्वोच्च आसन पर बैठा हूँ। सत्य से जौ भर भी टलना मेरे लिए उचित नहीं है।जब व्यक्ति न्याय करने के लिए बैठता है तो उसमें जिम्मेदारी का भाव आ जाता है इसलिए वह सदैव सत्य का साथ देता है ।

प्रश्न 6. भाषा के रंग –
(क) मुहावरे का सही अर्थ से मिलान कर अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए –

उत्तर: वाक्य प्रयोग करके

Panch Parmeshwar Class 5

(ख) निम्नलिखित तद्भव शब्दों के तत्सम रूप लिखिए –

Panch Parmeshwar Class 5
Panch Parmeshwar Class 5

पंच परमेश्वर – कार्यपुस्तिका हल (Panch Parmeshwar – WORKBOOK SOLUTION)

  1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

उत्तर: जुम्मन शेख और अलगू चौधरी में गाढ़ी मित्रता थी।
जब तक दान पत्र की रजिस्ट्री नहीं हुई।
सरपंच किसे बनाया जाय इस प्रश्न पर जुम्मन शेख और खालाजान में कुछ कहा – सुनी हो गई।
अलगू चौधरी बटेसर से बैलों की एक बहुत अच्छी जोड़ी मोल लाए थे।
जुम्मन का नाम सुनते ही अलगू का कलेजा धक-धक करने लगा।

2. नीचे दिए गए शब्दों के अर्थ सरल भाषा में लिखिए-

उत्तर:

शब्दअर्थ
जिरह बहस
गाढ़ी गहरी
आठों पहर दिन-रात, हर समय
दैव योग संयोग
विनती अनुरोध
जायदाद संपत्ति
बेसहारा जिसका कोई सहारा न हो

3. अनुच्छेद पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
अलगू चौधरी ने जुम्मन से जिरह शुरू की। जुम्मन चकित थे कि अलगू को हो क्या गया है? अभी तो यह मेरे साथ बैठे थे। अब इतने प्रश्न मुझसे क्यों पूछते हो? जुम्मन यह सब सोच ही रहे थे कि अलगू ने फैसला सुनाया, “जुम्मन शेख! पंचों ने इस मामले पर विचार किया। उन्हें यह उचित मालूम होता है कि खालाजान को माहवार खर्च दिया जाय। बस यही हमारा फैसला है। अगर खर्च देना मंजूर न हो तो रजिस्ट्री रद्द समझी जाय।

क) किसने जुम्मन से जिरह शुरू की?

उत्तर: अलगू चौधरी ने जुम्मन से जिरह शुरू की।

ख) जुम्मन क्यों चकित था?

उत्तर: जुम्मन चकित थे कि अलगू को हो क्या गया है?

ग) अलगू ने क्या फैसला सुनाया?

उत्तर: अलगू ने फैसला सुनाया कि खालाजान को माहवार खर्च दिया जाय।

4. मुहावरे का अर्थ लिखते हुए अपने वाक्य में प्रयोग कीजिए-
जैसे- गाढ़ी मित्रता – गहरी दोस्ती- जुम्मन शेख और अलगू चौधरी में गाढ़ी मित्रता थी।

5. सही कथन के आगे सही (✔) का निशान तथा गलत कथन के आगे गलत (❌) का निशान लगाइए-

उत्तर: अ) जुम्मन शेख और अलगू चौधरी ने गाढ़ी मित्रता थी। (✔)
ब) जुम्मन शेख ने सरपंच बन कर समझू साहु से बदला लिया। (❌)
स) बैल की मृत्यु केवल इस कारण हुयी कि उससे कठिन परिश्रम लिया गया और उसके दाने चारे का प्रबंध नही किया गया। (✔)
द) जुम्मन शेख ने अपने मित्र अलगू चौधरी के विरुद्ध फैसला सुनाया। (❌)
ध) सरपंच का स्थान ग्रहण करने वाला व्यक्ति निष्पक्ष होकर न्याय करता करता है। (✔)

6. निम्नलिखित तद्भव शब्दों के तत्सम् रूप लिखिए –
जैसे: पूरा – पूर्ण

7. नीचे दिए गए अनुस्वार और अनुनासिक शब्दों की पहचान करके उनके आगे लिखिए-

8. विलोम शब्द का मिलान कीजिए

उत्तर: विलोम शब्दों को मिलाकर –
सत्य – असत्य
अंत – प्रारंभ
संध्या – उषा
वृद्ध – तरुण
उचित – अनुचित 
परिश्रम – आलस्य

9. नीचे दिए गए वाक्यों को शुद्ध कीजिए-
क) जुम्मन शेख और अलगू चौधरी में मित्रता गाढ़ी थी।
ख ) पंचों ने विचार इस मामले पर किया।
ग) पंचों ने दोनों से जवाब – सवाल शुरू किये ।
घ) पंचों ने तुम्हारे मामले पर विचार अच्छी तरह किया ।
ङ) उचित है कि समझू के लिए बैल का पूरा दाम दें।

उत्तर: क) जुम्मन शेख और अलगू चौधरी में गाढ़ी मित्रता थी।
ख ) पंचों ने इस मामले पर विचार किया।
ग) पंचों ने दोनों से सवाल-जवाब शुरू किये।
घ) पंचों ने तुम्हारे मामले पर अच्छी तरह विचार किया ।
ङ) उचित है कि बैल के लिए समझू का पूरा दाम दें।

  1. नीचे लिखे शब्दों के तुकांत शब्द लिखिए-
    उत्तर:
    दाम – काम
    पहर – शहर
    लगाया – छकाया
    राजी – काजी
    लिपट – सिमट
    ताक – पाक
    गिरा – घिरा
    विनती – गिनती
  1. नीचे दिए गए शब्दों के पुल्लिंग शब्द लिखिए-
    जैसे बूढ़ी – बूढ़ा
    उत्तर:
    लगी – लगा
    गयी – गया
    उठी – उठा
    मिली – मिला

12. अपने मित्र के बारे में लिखिए –

13. निम्नलिखित शब्दों में उपसर्ग लगाकर विलोम बनाइए –
उदाहरण: सत्य – असत्य
उत्तर:
मर – अमर
पूर्ण – अपूर्ण
समर्थ – असमर्थ
कारण – अकारण
सफल – असफल
सामान्य – असामान्य

daily lesson plan up board

Panch Parmeshwar Class 5 , Panch Parmeshwar Class 5 , Panch Parmeshwar Class 5 , Panch Parmeshwar Class 5, Panch Parmeshwar Class 5 WORKBOOK SOLUTION, Panch Parmeshwar Class 5 WORKBOOK SOLUTION, Panch Parmeshwar Class 5 WORKBOOK SOLUTION, Panch Parmeshwar Class 5 WORKBOOK SOLUTION, Panch Parmeshwar Class 5 WORKBOOK SOLUTION, Panch Parmeshwar Class 5 WORKBOOK SOLUTION, Panch Parmeshwar Class 5

Panch Parmeshwar Class 5 WORKBOOK SOLUTION, Panch Parmeshwar Class 5 WORKBOOK SOLUTION, Panch Parmeshwar Class 5 WORKBOOK SOLUTION, Panch Parmeshwar Class 5 WORKBOOK SOLUTION

ग्रीन हाउस गैसीय प्रभाव 



Share the knowledge spread the love...

You cannot copy content of this page.