Skip to content

New adventurous Ramsar sites in UP 1

उत्तर प्रदेश के रामसर स्थल

क्रम संख्यारामसर स्थलमान्यता वर्षस्थानArea sq. km
1बखिरा अभयारण्यJune 2021संत कबीर नगर
2हैदरपुर आर्द्रभूमिApril 2021मुजफ्फरनगर और बिजनौर
3सूर सरोवरAugust 2020आगरा
4समन पक्षी अभयारण्यDecember 2019मैनपुरी
5पार्वती अर्ग पक्षी अभयारण्यDecember 2019गोंडा
6समसपुर पक्षी अभयारण्यOctober 2019रायबरेली
7नवाबगंज पक्षी अभयारण्य (smallest)September 2019 उन्नाव2.3
8सैंडी पक्षी अभयारण्यSeptember 2019हरदोई
9सरसई नवर झीलSeptember 2019इटावा
10ऊपरी गंगा नदी (largest)November 2005हरिद्वार, रुड़की, मेरठ, बुलंदशहर265
New adventurous Ramsar sites in UP 1
Ramsar sites in UP

रामसर साइट्स क्या होते हैं?

रामसर वह आर्द्रभूमि या नम भूमि हैं, जिन्हें रामसर कन्वेंशन के तहत “अंतर्राष्ट्रीय महत्व” दिया जाता है। रामसर साइट्स, रामसर कन्वेंशन के तहत नामित किए जाते हैं। रामसर कन्वेंशन ( संविधान ) एक अंतर्राष्ट्रीय संधि है, जो वेटलैंड की संरक्षण और उनके वैविध्यकीय महत्व को सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है। 1971 में ईरान में, अंतर्राष्ट्रीय महत्व के वेटलैंड्स पर विशेष रूप से जलपक्षी आवास के रूप में रामसर कन्वेंशन के नाम से एक अंतर्राष्ट्रीय संधि हुई और उस पर हस्ताक्षर किए गए। इस संधि के अनुसार कुछ पारिस्थितिक स्थलों को रामसर स्थलों के रूप में वर्गीकृत किया गया था।

उत्तर प्रदेश में कितने रामसर साइट्स हैं?

वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कुल 10 रामसर स्थल हैं।

उत्तर प्रदेश का पहला रामसर स्थल कौन-सा है?

यूपी का सबसे पुराना / पहला रामसर स्थल ऊपरी गंगा नदी हैं। इसे 08-11-2005 को यूपी के पहले रामसर स्थल के रूप में मान्यता मिली थी। यह ऊपरी गंगा नदी ब्रजघाट से नरौरा तक फैली हुआ है।

उत्तर प्रदेश में नवीनतम रामसर साइट्स कौन सी है?

उत्तर प्रदेश का नवीनतम रामसर स्थल बखीरा वाइल्ड लाइफ सेंचुअरी है। 2 फ़रवरी 2022 को इसे रामसर साइट के रूप में आधिकारिक मान्यता मिली। यह रामसर साइट उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में स्थित है।

भारत में किस राज्य में सबसे अधिक रामसर स्थल हैं?

भारत में सबसे अधिक रामसर स्थल तमिलनाडु राज्य में स्थित हैं, कुल 14 रामसर स्थल। उसके बाद उत्तर प्रदेश का स्थान आता है, कुल १० रामसर स्थल।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में रामसर साइट का क्या नाम है?

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में स्थित रामसर साइट का नाम समन बर्ड सेंचुएरी (समन पक्षी अभयारण्य) है।

उत्तर प्रदेश में सुर सरोवर वन्यजीव अभयारण्य (कीथम झील) कहाँ स्थित है?

सुर सरोवर वन्यजीव अभयारण्य (कीथम झील) उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्थित है।

वेटलैंड को रामसर साइट के रूप में नामित करने का क्या मकसद होता है?

वेटलैंड को रामसर साइट के रूप में नामित करने का मकसद उनकी संरक्षण और संचालन में सहायता प्रदान करना होता है, क्योंकि वेटलैंड पानी की शुद्धता, बाढ़ नियंत्रण और कार्बन भंडारण जैसी एक रेंज ऑफ इकोसिस्टम सेवाएं प्रदान करते हैं।

रामसर साइट कैसे चुनी जाती हैं?

रामसर साइट उनके बायोडाइवर्सिटी संरक्षण, मानव कल्याण के लिए उनके मूल्य और पारिस्थितिक प्रक्रियाओं को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण होने के आधार पर चयनित की जाती हैं।

भारत की पहली रामसर साइट कौन सी है ?

चिल्का झील ( उड़ीसा ) और केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान ( राजस्थान ) दोनों क्षेत्र भारत की पहली रामसर साइट है। दोनों को अक्टूबर 1981 में एक साथ रामसर साइट के रूप में मान्यता दी गई।

विश्व आर्द्रभूमि भूमि दिवस कब मनाया जाता है? 

2 फरवरी को

Objective Questions

यदि अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की आर्द्रभूमि को ‘ मोंट्रेक्स रिकॉर्ड ‘ (Montreux Record) के तहत लाया जाता है, तो इसका क्या अर्थ है?
(A) मानवीय हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप आर्द्रभूमि के पारिस्थितिक स्वरूप में परिवर्तन हुआ है, हो रहा है या होने की संभावना है।
(B) जिस देश में आर्द्रभूमि स्थित है उसे आर्द्रभूमि के किनारे से पाँच किलोमीटर के भीतर किसी भी मानवीय गतिविधि को प्रतिबंधित करने के लिये एक कानून बनाना चाहिये।
(C) आर्द्रभूमि का अस्तित्व इसके आसपास रहने वाले कुछ समुदायों की सांस्कृतिक प्रथाओं और परंपराओं पर निर्भर करता है तथा इसलिये वहाँ की सांस्कृतिक विविधता को नष्ट नहीं किया जाना चाहिये।
(D) इसे ‘विश्व विरासत स्थल’ का दर्जा दिया गया है।

Answer : Option A

वर्तमान में भारत में कुल कितने रामसर स्थल हैं ?
(A) 69
(B) 14
(C) 10
(D) 75

Answer: कुल 75 रामसर स्थल, अगस्त 2022 तक।

Ramsar sites in UP , Ramsar sites in UP , Ramsar sites in UP , Ramsar sites in UP , Ramsar sites in UP

FLN TRAINING IN ADVANCE LEVEL

Share the knowledge spread the love...

You cannot copy content of this page.