Skip to content

Lord Hardinge–II / लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय

Lord Hardinge–II / लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय (1910-1916)

लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय के कार्यकाल में होने वाली प्रमुख घटनाएं–

  • १२ दिसंबर १९१९ को सम्राट जार्ज पंचम के आगमन पर दिल्ली में दिल्ली दरबार का आयोजन किया गया। जहाँ दो प्रमुख घोषणाएं हुई,
    1. बंगाल विभाजन को रद्द किया गया।
    2. भारत की राजधानी कोलकाता से दिल्ली स्थानांतरित की गई तथा बंगाल प्रेसीडेंसी नाम से एक नई प्रेसिडेंसी की स्थापना की गयी।
  • भारत की राजधानी कोलकाता से दिल्ली स्थानांतरित करने की घोषणा करने के लिए ब्रिटिश सम्राट जॉर्ज पंचम भारत आए, उनके सम्मान में दिल्ली में १२ दिसंबर १९११ को दिल्ली दरबार का आयोजन किया गया।
  • २३ दिसंबर १९१२ को Delhi Conspiracy Case/Hardinge Bomb Case की घटना हुई।
  • १९१३ में सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका) में गदर पार्टी की स्थापना हुई।
गदर पार्टी: गदर पार्टी का स्थापना मुख्य उद्देश्य था भारत की स्वतंत्रता के लिए प्रयास करना।
संस्थापक अध्यक्ष – सोहन सिंह भाकना
महामंत्री – लाला हरदयाल
गदर पार्टी ने ‘हिंदुस्तान गदर’ नाम के पत्र का उर्दू और पंजाबी भाषा में प्रकाशन भी किया।
  • हार्डिंग के कार्यकाल में ही १९१३ में फिरोजशाह मेहता ने ‘बॉम्बे क्रॉनिकल’ एवं गणेश शंकर विद्यार्थी ने ‘प्रताप’ का प्रकाशन किया।
  • १९१४ में प्रथम विश्वयुद्ध आरंभ हुआ जिसमें भारत को भी शामिल होना पड़ा।
  • १९१५ में पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा हिंदू महासभा का गठन हुआ।
  • १९१५ में ही BHU Act पारित हुआ जिसके तहत १९१६ में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना हुई तथा लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय को इसका प्रथम कुलपति बनाया गया।
  • १९१५ में Indian Independence Committee ( पूर्व नाम बर्लिन कमेटी स्थापना वर्ष १९१४ ) की स्थापना जर्मनी में रहने वाले भारतीय छात्रों एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं द्वारा हुई।
Share the knowledge spread the love...

You cannot copy content of this page.