Skip to content

Biodiversity ( जैव विविधता )

जैव विविधता, जैवीय संगठन के सभी स्तरों में उपस्थित कुल विविधता को दर्शाती हैं। इसमें अनुवांशिक, जाति तथा पारितंत्र विविधता शामिल हैं।

  1. जैव विविधता के जनक – ई० ओ० विल्सन।
  2. सर्व प्रथम जैवविविधता (Biodiversity) शब्द का प्रयोग किसने किया – वाल्टर जी रोसेन।
  3. सर्वाधिक प्रजाति विविधता किस भौगोलिक क्षेत्र में पायी जाती हैं – भू- मध्य रेखीय प्रदेश।
  4. ‘ जैव विविधता का भंडार’ उपमा किस भौगोलिक क्षेत्र को प्रदान की गई हैं – उष्णकटिबंधीय वर्षा वन।
  5. नेशनल बायोडायवर्सिटी एक्शन प्लान कब शुरू किया गया – 2006 में ।
  6. संसार के किस देश में सर्वाधिक जैव विविधता वाले वन पाए जाते हैं – ब्राजील ।
  7. जैव विविधता की संपन्नता के मामले में भारत, विश्व में कौन सा स्थान रखता है – 10वें स्थान पर।
  8. जैव विविधता की संपन्नता के मामले में भारत का एशिया में कौन सा स्थान रखता है – 4th स्थान पर।
  9. विश्व की समस्त ज्ञात पादप प्रजातियों का कितना प्रतिशत भारत में है – 17.8% ।
  10. विश्व की समस्त ज्ञात जंतु प्रजातियों का कितना प्रतिशत भारत में है – 7.29% ।
  11. वैश्विक जैव विविधता का कितना प्रतिशत भाग भारत में पाया जाता है – 7.5% – 8%।
  12. Hope Spot महासागरों में स्थित, जैव विविधता से संपन्न वे क्षेत्र है जिसका सरंक्षण किया जा रहा है।
  13. मिशन ब्लू का संबंध किससे है- Mission Blue के अंतर्गत महासागरों के जैव विविधता संपन्न क्षेत्रों को होप स्पॉट के रूप में संरक्षित किया जा रहा है।
  14. जैव विविधता संधि कब से प्रभावी हुई – 29 दिसंबर 1993।
  15. सन् 2000 से प्रत्येक वर्ष 22 मई को विश्व जैव विविधता दिवस मनाया जाता है।
  16. भारत में पाई जाने वाली पार्थेनियम (गाजर घास) मूल रूप से कहां से संबंध रखती है – संयुक्त राज्य अमेरिका से।
  17. जैव विविधता के विनाश का सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारण है – जीवों के प्राकृतिक आवास का ह्रास।
  18. विलुप्त जीव ‘ डोडो ‘ पक्षी का संबंध किस देश से है – मॉरिशस।
  19. ‘ लाल पांडा ‘ का संबंध किस देश से है – चीन ।
  20. भारत में चंदन कहाँ बहुतायत में पाया जाता है – दक्षिण भारत मुख्यतः कर्नाटक।
  21. ‘ कल्पवृक्ष’ की उपमा किस वृक्ष को दी गई है – नारियल ।
  22. हमारे देश के किस भाग को जय विविधता का द्वार कहा जाता है – पूर्वोत्तर भारत।
  23. उड़न छिपकली ‘ ड्रैको ‘ भारत में कहां पाई जाती है – पश्चिमी घाट में।
  24. थामिन नाचने वाले मोर कहाँ पाए जाते हैं – लोकटक झील के पास, मणिपुर ( केबुलाम झाओ उद्यान में)।
  25. भारत में पाई जाने वाली लेंटाना वनस्पति मूल रूप से कहां से संबंध रखती है – मेक्सिको से ।
  26. भारत में पाये जाने वाले सफेदा यूकेलिप्टस वृक्ष कहां का मूल वृक्ष है – ऑस्ट्रेलिया।
  27. जैव विविधता (Levels of Biodiversity ):
    • (i) Genetic Diversity ( अनुवांशिक विविधता ) : एक ही जाति (species) के जीन (gene) में भिन्नता। उदाहरण के लिए भारत में 50,000 से अधिक अनुवांशिक रूप में भिन्न धान की तथा 1000 से अधिक आम की जातियाँ है।
    • (ii) Species Diversity ( जातीय विविधता ) :
      • पृथ्वी पर पाये जाने वाले विभिन्न प्रकार के जीव।
      • Species Diversity = एक species की आबादी / पृथ्वी पर पाये जाने वाले सभी species के सभी जीवों की संख्या ।
      • यदि जातीय विविधता का मान 0 है तो इसका मतलब है कि वहाँ अनंत विविधता (Infinite diversity) है।
      • यदि जातीय विविधता का मान 1 है तो इसका मतलब है कि वहाँ केवल एक Species उपस्थित है।
      • भारत का क्षेत्रफल, संपूर्ण विश्व के कुल क्षेत्रफल का केवल 2.4% है लेकिन इसकी वैश्विक जातीय विविधता (Species Diversity) 8.1% है, अर्थात दुनिया में पायी जाने वाली सभी जातियों (species) की कुल संख्या का 8.1% species भारत में रहती हैं।
    • (iii) Community / Ecological Diversity ( पारिस्थितिकीय विविधता) : यह विविधता पारितंत्र के स्तर पर है, जो कि जीवों के अलग-अलग प्राकृतिक आवास से संबंधित है। उदाहरण के लिए भारत के रेगिस्तान, वर्षा वन, मैंग्रोव, प्रवाल भित्ति, आर्द्रभूमि, ज्वारनदमुख की पारितंत्र विभिन्नता दुनिया के कई देशों से अधिक है।
  28. जैव विविधता का मापन (Measurement of Biodiversity) : जैवविविधता को मापने के लिए मुख्यतः दो घटक प्रयोग में लिए जाते हैं।
    • प्रजातिय समृद्धि (Species Richness) : यह किसी कम्युनिटी में कुल प्रजातियों की संख्या का मापन करता है।
      • α – Diversity : Diversity of species within community.
        • समुदाय के भीतर प्रजातियों की विविधता ।
        • एक ही आवास साझा करने वाले जीवों के मध्य विविधता।
        • इसके मापन से यह पता चलता है कि प्रजातियों की संख्या बढ़ रही है या कम हो रही है।
      • β – Diversity : Diversity of species between communities.
        • समुदायों के बीच प्रजातियों की विविधता ।
        • दो अलग आवास (habitat) साझा करने वाले जीवों के मध्य विविधता।
        • किसके मापन से यह पता चलता है कि प्रजातियों का पलायन एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में हो रहा है या नहीं।
    • γ – Diversity : Diversity of the habitats over the total landscape or geographical area.
      • कुल परिदृश्य या भौगोलिक क्षेत्र में आवासों की विविधता।
  29. 👉🖱 α, β और γ विविधता के बीच अंतर
  30. प्रजातिय समानता (Species Evenness): यह किसी दिए गए स्थान पर प्रजातियों के अनुपात को मापता है।
  31. जैवविविधता के नुकसान के कारण (Cause for Biodiversity loss):
    • प्रकृति कारण (Natural causes): बाढ़, भूकंप, भूस्खलन, प्रजातियों के मध्य शत्रुता, बीमारियां, विदेशी जातियों का आक्रमण, सहविलुप्तता आदि।
    • मानव जनित कारण (Man made causes): आवास का ह्रास, शिकार, प्रदूषण, वेटलैंड का भराव, खेती योग्य क्षेत्र में बढ़ोतरी, अनियंत्रित व्यावसायिक दोहन आदि।
  32. जैव विविधता संरक्षण के तरीके (Modes of Biodiversity Conservation):
    • वाह्य स्थाने संरक्षण (Ex-Situ Conservation): संकटोत्पन्न पादपों तथा जंतुओं को उनके प्राकृतिक आवास से अलग एक विशेष स्थान पर उनकी अच्छी देखभाल की जाती है और सावधानी पूर्वक संरक्षण किया जाता है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए जंतु उद्यान (Zoological Gardens), वनस्पति उद्यान (Botanical Gardens) तथा वन्य जीव सफारी (Wildlife Safari) की स्थापना की गई है।
    • स्वस्थाने संरक्षण (In-Situ Conservation): संकटोत्पन्न पादपों तथा जंतुओं को उनके प्राकृतिक आवासमें ही संरक्षित किया जाता है। यहाँ संरक्षण के लिए किसी विशेष क्षेत्र को आरक्षित कर दिया जाता है जिसे जैव विविधता हॉटस्पॉट कहते है । जैवविविधता हॉटस्पॉट ऐसे क्षेत्र होते हैं जहाँ पर जातीय समृद्धि (Species Richness) बहुत अधिक और उच्च स्थानिकता (Endemism) होती है, ये जातियाँ अन्य किसी स्थानों पर निवास नहीं करती हैं। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए राष्ट्रीय पार्क, सेंचुरिज, बायोस्फीयर रिजर्व रिजर्व फॉरेस्ट और प्रोटेक्टेड फॉरेस्ट की स्थापना की गई है।
  33. Bio-Diversity Hotspot शब्द सबसे पहले 1988 में नॉर्मन मायर्स द्वारा प्रयोग किया गया। इन्हीं के सहयोग से कंजर्वेशन इंटरनेशनल जो कि एक गैर सरकारी संगठन है, ने विश्व के बायोडायवर्सिटी हॉटस्पॉट की पहली बार एक सूची तैयार की। किसी क्षेत्र को जैव विविधता हॉटस्पॉट घोषित करने के लिए निम्नलिखित विशेषताएं होनी चाहिए,
    • पादपों की कम से कम 1500 स्थानिक प्रजातियां (Endemic Species) मौजूद हो।
    • ऐसा क्षेत्र जहां जीवों का 70% से अधिक मूल पर्यावास (Natural Habitat) नष्ट हो चुका हो।
  34. विश्व में कुल 36 जैव विविधता हॉटस्पॉट हैं, जिसमें से 4 जैव विविधता हॉटस्पॉट, भारत में स्थित है। ये जैव विविधता हॉटस्पॉट क्षेत्र पृथ्वी की सतह का मात्र 2.5% हिस्से पर विस्तृत हैं, किंतु विश्व की 50% से अधिक स्थानिक प्रजातियों (Endemic Species) को आश्रय प्रदान करते हैं।
    • पूर्वी हिमालय (Eastern Himalaya): नेपाल, भूटान एवं उत्तरी पूर्वी भारतीय हिमालय क्षेत्र
    • पश्चिमी घाट (Western Ghats -सबसे छोटा ): भारत का पश्चिमी घाट और श्रीलंका तक विस्तृत।
    • इंडो-बर्मा क्षेत्र (Indo-Burma Region – सबसे बड़ा): अंडमान निकोबार दीप समूह दक्षिण सीट का क्षेत्र म्यांमार थाईलैंड कंबोडिया लाओस एवं वियतनाम के क्षेत्र शामिल।
    • सुंडालैंड (Sundaland ): ग्रेट निकोबार द्वीप समूह।
  35. रेड डाटा बुक (Red Data Book) :
    • रेड डाटा बुक में बहुत सारी प्रजातियों के बारे में जानकारी दी होती है जैसे कि कौन सी प्रजातियां जो विलुप्त हो गई हैं या होने वाली हैं या जिन पर विलुप्त होने का ज्यादा खतरा है और जिन पर कम खतरा है उन सभी के बारे में।
    • रेड डाटा बुक का प्रकाशन IUCN (International Union for Conservation of Nature), Switzerland द्वारा किया जाता है और समय-समय पर इसे अपडेट भी किया जाता है ।
    • प्रथम रेड डाटा बुक 1966 में IUCN द्वारा जारी हुई थी।
  36. IUCN classification of conservation priority :
    • (1) विलुप्त (Extent – EX): कोई प्रजाति अगर अपने प्राकृतिक आवास में 50 वर्षों से अधिक समय तक ना दिखे तो उसे विलुप्त माना जाता है।
    • (2) जंगल से विलुप्त ( Extent in the wild – EW ): इसमें पौधों या जानवरों की वो प्रजातियां शामिल है जिनके सदस्य अब जंगल मे नहीं पाये जाते और सभी ज्ञात जीवित स्दस्यों को उनके मूल आवास से बाहर वाह्य स्थानिक सरंक्षीत किया गया है।
    • (3) सर्वाधिक संकटग्रस्त (Critically Endangered – CR ): Criteria for Critically Endangered species,
      • पिछले 10 सालों में 90% से अधिक आबादी कम हो गई है।
      • कुल आबादी 50 से भी कम।
      • अगले 10 सालों में 50% से अधिक आबादी के जंगल से विलुप्त होने का खतरा हो।
    • (4) संकटग्रस्त (Endangered – EN): Criteria for Endangered species,
      • पिछले 10 सालों में 70% से अधिक आबादी कम हो गई है।
      • कुल आबादी 250 से भी कम।
      • अगले 20 सालों में 20% से अधिक आबादी के जंगल से विलुप्त होने का खतरा हो।
    • (5) सुभेद्य (Vulnerable – VU): Criteria for Vulnerable species,
      • पिछले 10 सालों में 50% से अधिक आबादी कम हो गई है।
      • कुल आबादी 10,000 से भी कम।
      • अगले 100 सालों में 10% से अधिक आबादी के जंगल से विलुप्त होने का खतरा हो।
    • (6) निकट भविष्य में संकटग्रस्त (Near Threatened – NT)
    • (7) Least Concern – LC
    • (8) Data Deficient – DD
    • (9) Not Evaluated – NE
  37. जैव विविधता के प्रतिरूप (Biodiversity Pattern):
    • अक्षांशीय प्रवणता (Latitudinal Gradients): सामान्यतः भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर जैव विविधता घटती है। उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में शीतोष्ण या ध्रुव प्रदेशों से अधिक जैव विविधता पाई जाती है, इसके के प्रमुख कारण हैं,
      • (i) शीतोष्ण क्षेत्र में प्राचीन समय से बार-बार हिमनदन (Glaciation) होता रहा जबकि उष्णकटिबंधीय क्षेत्र लाखों वर्षों से अपेक्षाकृत अबाधित रहा इसलिए यहां जाति उद्भवन के लिए ज्यादा समय मिला ।
      • (ii) उष्णकटिबंधीय पर्यावरण शीतोष्ण पर्यावरण से भिन्न तथा कम मौसमी परिवर्तन दर्शाता है।
      • (iii)उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में पूरे वर्ष अधिक सौर ऊर्जा उपलब्ध होती है, जिससे उत्पादन अधिक होता है।
    • जातीय क्षेत्र संबंध (Species Area Relationship): किसी क्षेत्र के जातीय समृद्धि, अन्वेषण क्षेत्र की सीमा बढ़ाने के साथ बढ़ती है।
  38. वर्तमान में भारत में 2 Realms, 5 Biomes, 10 Bio- Geographic Zones और 25 Bio-geographic Province हैं।
  39. 2 Realms in India:
    • (i) The Himalayan region is represented by Palearctic Realm.
    • (ii) The rest of the sub- continent represented by Malayan Realm.
  40. 5 Biomes in India:
    • (i) Tropical Humid Forests
    • (ii) Tropical Dry or Deciduous Forests (including Monsoon Forests)
    • (iii) Warm deserts and semi-deserts
    • (iv) Coniferous forests and
    • (v) Alpine meadows.
  41. 10 Bio- Geographic Zones in India :
    • (i) Trans-Himalayas.
    • (ii) Himalayas
    • (iii) Desert.
    • (iv) Semi-arid.
    • (v) Western Ghats.
    • (vi) Deccan peninsula.
    • (vii) Gangetic plain.
    • (viii) North-east India.
    • (ix) Islands.
    • (x) Coasts.
  42. .

Dengue

Share the knowledge spread the love...

You cannot copy content of this page.