Skip to content

भाग Awesome Division for class 4

किसी संख्या को बराबर-बराबर हिस्सों में बाँटना ही ‘ भाग (Division) ‘ है।

भाग Awesome Division for class 4

भाजक (Divisor) वह संख्या होती है, जो दूसरी संख्या को विभाजित करती है। जैसे, अगर हम 14 को 5 से विभाजित करे, तो भाजक 5 होगा।
भाज्य (Dividend) वह संख्या होती है, जो विभाजित होती है। जैसे, अगर हमें 14 को 5 से विभाजित करे, तो भाज्य 14 होगा।
भागफल (Quotient) वह उत्तर होता है, जो विभाजन समस्या का है और विभाजन के पश्चात प्राप्त होता है। जैसे, अगर हम 14 को 5 से विभाजित करे, तो भागफल 4 होगा।
शेषफल (Remainder) वह अंश होता है, जो भाज्य को भाजक से विभाजित करने पर शेष बचता है। जैसे, अगर हमें 14 को 5 से विभाजित करे, तो शेषफल 4 होगा।

  • विभाजन, गुणा का विपरीत होता है। जैसे, 12 ÷ 3 = 4 और 3 × 4 = 12 ।
  • किसी संख्या में उसी संख्या से भाग देने पर भागफल सदैव एक (1) ही होता है। जैसे, 7 ÷ 7 = 1
  • किसी संख्या में एक से भाग देने पर भागफल में सदैव वह संख्या ही प्राप्त होती है। जैसे, 7 ÷ 1 = 7
  • शून्य में किसी संख्या से भाग देने पर भागफल सदैव शून्य ही होता है। जैसे, 0 ÷ 2 = 0
  • शून्य से विभाजन परिभाषित नहीं होता है, क्योंकि हम किसी भी संख्या को शून्य से विभाजित नहीं कर सकते। जैसे, 8 ÷ 0 = अपरिभाषित
  • यदि भाजक, भाज्य से अधिक होता है, तो शून्य भागफल के रूप में उत्तर दिया जाता है। जैसे, 10 को 20 से विभाजित करने पर शून्य भागफल मिलता है और शेषफल 10 होगा ।
भाग Awesome Division for class 4
भाग Awesome Division for class 4

अभ्यास कार्य

  1. भाग (Division) कीजिए

(a) 342 ÷ 4 = ?
(c) 8040 ÷ 9 = ?
(c) 6841 ÷ 13 = ?
(d) 80316 ÷ 14 = ?
(e) 3729 ÷ 25 = ?

2. पाँच अंको की सबसे बड़ी संख्या को 3 अंकों की सबसे छोटी संख्या से भाग (Division) दीजिए।

3. 2, 0, 5, 8, 4 से बनने वाली सबसे बड़ी संख्या में , इनसे बनने वाली सबसे छोटी संख्या से भाग (Division) दीजिए।

4. मैदान में क्रिकेट के मैच में दर्शकों की संख्या 900 है। यदि हर एक पंक्ति में 15 दर्शक बैठ सकते हैं तो दर्शकों की कम से कम कितनी पंक्तियाँ होगी?

5. यदि एक जैसे चार थालीयों का मूल्य 96 ₹ है तो बताएँ कि एक थाली खरीदने के लिए कितने रुपयों की जरूरत होगी?

6. तीन दर्जन चूड़ी के मूल्य ₹75 हैं। बताएँ, एक दर्जन चूड़ी कमल कितना होगा?

7. मीरा ने 2 किलोग्राम चावल 72 ₹ में ख़रीदे। बताएँ, 3 किलोग्राम चावल कितने रुपए के होंगे?

8. आमिर के पिता ने 75 टाॅफियाँ ख़रीदी और उसे 15 बच्चों में बराबर बराबर बाँट दिया। बताएँ प्रत्येक को कितनी टॉफियाँ मिलीं?

9. आलिया अपने गाँव से 48 अमरूद लायी। वह इन अमरूदों को अपनी 12 सहेलियों में बराबर बाँटना चाहती है । बताएँ, हर एक सहेली को कितने अमरूद मिलेंगे?

10. रफ़ीक के पास 42 कंचे है जिन्हें वह अपने तीन दोस्तों में बराबर-बराबर बाँटना चाहता है। बताएँ, तीनों को कितने‐कितने कंचे मिलेंगे ?

11. अमन के पास 120 एकड़ जमीन है। उसे अपने चार बेटों में बराबर-बराबर बाँटनी हैं। बताएँ, प्रत्येक बेटे को कितनी एकड़ ज़मीन मिलेंगी ?

12. दो संख्याओं का गुणनफल 120 है। यदि एक संख्या 8 हो तो दूसरी संख्या क्या होगी ?

13. एक टोकरी में 880 फूल हैं। 15-15 फूलों की मालाएँ बनानी हैं। बताएँ, उन फूलों से कितनी मालाएँ बनेंगी और कितने फूल शेष बचेंगे ?

14. एक हाॅल में कुल 225 व्यक्ति हैं। यदि हर एक पंक्ति में 25 व्यक्ति बैठे हैं हाॅल में कुल कितनी पंत्तियाँ हैं ?

15. 398 को किस संख्या से भाग दिया जाए की भागफल 10 और शेषफल 8 आए?

16. दो संख्याओं का गुणनफल 375 है। इसमें से एक संख्या 15 है तो दूसरी संख्या क्या है?

17. एक टंकी में कुल 700 लीटर पानी आता है। इस टंकी को 20 लीटर वाली एक बाल्टी से भरा जाना है। बताएँ, उस टंकी को भरने में कितनी बार बाल्टी भरकर डालनी होगी ?

18. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

भाग Awesome Division for class 4

Activities Supporting Speaking Skill Development

Share the knowledge spread the love...

You cannot copy content of this page.