Skip to content

ऐकिक नियम Unitary Method Class 5

ऐकिक नियम Unitary Method

ऐकिक नियम में, एक इकाई का मूल्य निर्धारित किया जाता है, और फिर उस इकाई के मूल्य को अन्य इकाइयों के साथ तुलना करके अन्य मूल्यों को जानने का प्रयास किया जाता है। इसका मकसद होता है किसी विशिष्ट संदर्भ में मूल्यों की तुलना करने के लिए सरल और सहयोगी तरीके से गणना करना।

उदाहरण के लिए, यदि आपको एक आइसक्रीम की कीमत पता है और आपके पास 4 आइसक्रीम खरीदने का विचार है, तो आप ऐकिक नियम का उपयोग करके 4 आइसक्रीम की कीमत पता कर सकते हैं। यदि एक आइसक्रीम की कीमत ₹20 है, तो 4 आइसक्रीम्स की कुल कीमत क्या होगी?

इसके लिए, आप ऐकिक नियम का उपयोग करके इसे इस तरह से समझ सकते हैं:

4 आइसक्रीम्स की कुल कीमत = 4 × ₹20 = ₹80

इसके रूप में, आपने एक आइसक्रीम की कीमत को एक इकाई (1 आइसक्रीम) के साथ तुलना करके 4 आइसक्रीम्स की कीमत निकाली। यही ऐकिक नियम होता है।

पाठ्य पुस्तक अभ्यास कार्य (Unitary Method Text Book Exercise)

  1. 12 कॉपियों का मूल्य ₹162 हैं। एक कॉपी का मूल्य कितना होगा?

2. 5 बैग का मूल्य ₹475 है। ऐसे ही आठ बैगों का मूल्य ज्ञात करो।

3. एक रेलगाड़ी 300 किमी की दूरी 6 घंटे में तय करती है। इसी चाल से वह रेलगाड़ी 500 किमी की दूरी कितने समय में तय करेगी?

हल: ∵ 300 किमी दूरी तय करने में 6 घंटे समय लगता है।
∴ 1 किमी दूरी तय करने में लगा समय = 300 × 1/6 = 50 घंटे
∴ 500 किमी दूरी तय करने में लगा समय = 500 / 50 = 10 घंटे

4. एक परिवार में 15 किग्रा गेहूँ 20 दिनों के लिए पर्याप्त होता है। 30 किग्रा गेहूँ कितने दिनों के लिए पर्याप्त होगा?

हल: ∵ 15 किग्रा गेहूँ पर्याप्त है 20 दिन के लिए
∴ 1 किग्रा गेहूँ पर्याप्त होगा = 20 × 1/15 = 4/3 दिन के लिए
∴ 30 किग्रा गेहूँ पर्याप्त होगा = 30 × 4/3 = 40 दिन के लिए

5. एक ट्यूबवेल से 3 हेक्टेयर खेत 36 घंटे में सींचा जाता है। उसी ट्यूबवेल से 12 हेक्टेयर खेत कितने घंटों में सींचा जाएगा?

हल: ∵ 3 हेक्टेयर खेत सींचने में लगा समय = 36 घंटे
∴ 1 हेक्टेयर सींचने में लगा समय = 36 × 1/3 = 12 घंटे
∴ 12 हेक्टेयर सींचने में लगा समय = 12 × 12 = 144 घंटे

6. यदि 3 रजिस्टर्ड पत्र भेजने में 115.50 रुपए लगते हैं, तो ऐसे ही 9 रजिस्टर्ड पत्र भेजने में कितने रुपए लगेंगे?

हल : ∵ 3 रजिस्टर्ड पत्र भेजने में लगा खर्च = 115.50 ₹
∴ 1 रजिस्टर्ड पत्र भेजने में लगा खर्च = 115.50 × 1/3 = 38.50 ₹
∴ 9 रजिस्टर्ड पत्र भेजने में लगा खर्च = 38.50 × 9 = 346.50 ₹

7. राशन की दुकान पर 2 किग्रा चावल रु. 34 में मिलता है। 5 किग्रा. चावल कितने रुपए में मिलेगा? सही उत्तर के क्रम पर सही का चिह्न (✓) लगाओ (लगाकर )।
(क) ₹ 68
(ख) ₹ 85 (✓)
(ग) ₹ 170
(घ) इनमें से कोई उत्तर सही नहीं है।

ऐकिक नियम Unitary Method

ऐकिक नियम अभ्यास कार्य ( Additional Exercise)

  1. यदि एक दर्जन केले का मूल्य ₹36 है तो दो केलों का मूल्य बताइए।

2. आदर्श के पिताजी ने आदर्श के लिए एक डिब्बा पेंसिल ₹60 में खरीदा। यदि एक डिब्बे में 10 पेंसिल आती हो तो एक पेंसिल का मूल्य बताइए।

3. कलकत्ता से नई दिल्ली का 3 व्यक्तियों का रेल भाड़ा ₹ 1461 है, तो 2 व्यक्तियों का किराया कितना होगा?

4. एक छापाखाना में 3 दिन में 1200 किताबे छपती है, तो 5 दिन में कितनी किताबें छपेगी?

5. ₹108 प्रति दर्जन की दर से 25 कॉपियों का मूल्य कितना होगा?

6. एक मजदूर को ₹300 प्रतिदिन की मजदूरी पर रखा गया है। एक वर्ष बाद उसे कितना मजदूरी मिलेंगी ?

7. एक मशीन एक मिनट में 10 खिलौने बनाती हो, तो 15 मिनट में कुल कितने खिलौने बनाएगी?

8. 10 किलोग्राम चावल तथा 10 किलोग्राम गेहूँ का मूल्य ₹600 है। यदि 1 किलोग्राम चावल का मूल्य ₹25 हो तो 1 किलोग्राम गेहूँ का मूल्य कितना होगा?

9. 12 पुस्तकों का मूल्य रु. 144 है। एक पुस्तक का मूल्य कितना होगा?

हल: ∵ 12 पुस्तकों का मूल्य = 144 ₹

∴ 1 पुस्तक का मूल्य = 144/12 = 12 ₹

10. 5 गेंदों का मूल्य ₹ 45 है। ऐसी ही 8 गेंदों का मूल्य ज्ञात करो।

हल: ∵ 5 गेंदों का मूल्य = ₹ 45

∴ 1 गेंद का मूल्य = 45 × 1/5 = ₹ 9

∴ 8 गेंदों का मूल्य = 9 × 8 = 72 ₹

MY YouTube Channel Link : 👉🖱 https://www.youtube.com/channel/UCGpC7nWE0-bBv9I53MM8qjQ

ऐकिक नियम Unitary Method, ऐकिक नियम Unitary Method, ऐकिक नियम Unitary Method, ऐकिक नियम Unitary Method, ऐकिक नियम Unitary Method, ऐकिक नियम Unitary Method, ऐकिक नियम Unitary Method, ऐकिक नियम Unitary Method

Share the knowledge spread the love...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page.