Skip to content

उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक स्थल एवं पर्यटन स्थल

UP ke Aitihasik sthal evam Paryatan Sthal

उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक स्थल एवं पर्यटन स्थल

उत्तर प्रदेश सभ्यता, सांस्कृतिक विविधता और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। जहाँ काशी, अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज और चित्रकूट जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के साथ-साथ ताजमहल, फतेहपुर सीकरी जैसे पर्यटन स्थल भी हैं।

  • उत्तर प्रदेश में पर्यटन विकास निगम की स्थापना की गई सन् 1974 में।
  • पर्यटन संबंधित शिक्षण-प्रशिक्षण हेतु माननीय कांशीराम पर्यटन संस्थान, चिनहट (लखनऊ) में है ।
  • 14 फरवरी को प्रत्येक वर्ष उत्तर प्रदेश का राज्य पर्यटन दिवस मनाया जाता है।
  • यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में उत्तर प्रदेश के तीन मूर्त धरोहर स्थल ताजमहल (1983), आगरा का किला (1983) और फतेहपुर सीकरी (1986) शामिल है।
  • यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में उत्तर प्रदेश के तीन अमूर्त धरोहर स्थल रामलीला (2008), काशी (सिटी ऑफ म्यूजिक के रूप में 2016 में शामिल) और कुम्भ मेला (2017) शामिल है।
  • पर्यटकों हेतु रोप-वे का संचालन विंध्याचल व चित्रकूट में किया जा रहा है, पर्यटकों हेतु रोप-वे का संचालन प्रस्तावित है बरसाना (मथुरा) में।
  • चित्रकूट में स्थित प्रमुख धार्मिक-पर्यटन स्थल – सीतापुर, कामतानाथ मंदिर, कामदगिरि पर्वत, मंदाकिनी (पयस्विनी नदी), आश्रम हनुमान धारा, भारत कूप, रानीपुर वन्य जीव विहार, तुलसीदास जन्म स्थली स्मारक इत्यादि।
  • आगरा में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल है – ताजमहल, अकबर का मकबरा (सिकंदरा), एत्माद- उद्-दौला (एत्मादपुर), लाल किला, सुनहला महल, दीवाने खास, मोती मस्जिद, जहाँगीर व अकबरी महल, शहीदे सालिस मजार, सामूगढ़, बटेश्वर व कैलाश मंदिर आदि।
  • फतेहपुर सीकरी (आगरा) में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल है – जामा मस्जिद, बुलंद दरवाजा, बीरबल महल, सलीम चिश्ती का मकबरा, जोधाबाई महल, दीवाने खास, मरियम महल, पंचमहल आदि।
  • जौनपुर में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल है – शाही किला, अटाला मस्जिद, झझरी और औरंगज़ेब मस्जिद (बड़ी मस्जिद), जामा मस्जिद, हिंदी भवन, शीतला चौकिया धाम आदि।
  • लखनऊ में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल है – आसिफुद्दौला व शाहन्नजफ इमामबाड़ा, छतर व मुबारक मंजिल, रूमी दरवाजा, मोती महल, बेगम हजरत महल पार्क, हुलासखेड़ा, बिजली पासी का किला, काकोरी शहीद स्थल, नेशनल बोटैनिकल गार्डन व प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर)।
  • प्रयागराज में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल है – भारद्वाज आश्रम, प्राचीन नाग बासुकी व बेणीमाधव मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर, गंगा-जमुना-सरस्वती नदी संगम, आनंद भवन, स्वराज भवन, अल्फ्रेड पार्क (चंद्रशेखर आजाद पार्क), ऑल सेंट्रल कैथेड्रल चर्च, इको नालेज पार्क (मिंटो पार्क), प्रतिष्ठानपुरी व ऋषभदेव तपस्थली (झूँसी), अकबर का किला, अक्षय वट, लाक्षागृह, श्रृंगवेरपुर, दुर्वासा आश्रम आदि।
  • वाराणसी में स्थित धार्मिक एवं पर्यटन स्थल – गंगा के 84 घाट, विश्वनाथ मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, संकट मोचन मंदिर, तुलसी मानस मंदिर, भारत माता मंदिर, रामनगर किला, राजघाट तथा सारनाथ में स्थित धमेख स्तूप (गुप्तकालीन), चौखंडी स्तूप (संभवत: अशोक निर्मित), जापानी- कोरियाई-थाई-वर्मी-चीनी बौद्ध मंदिर, देश में सबसे ऊंची बुद्ध प्रतिमा (70 फीट)आदि।
  • मथुरा में स्थित प्रमुख धार्मिक-पर्यटन स्थल – वृंदावन, बरसाना, दाऊजी, नंदगाँव, गोवर्धन, गोकुल, मानसरोवर, कोकिला वन, श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, जैन चौरासी स्थल पर जैन मंदिर, राजकीय संग्रहालय व जैन संग्रहालय आदि।
  • वृंदावन (मथुरा)-पर्यटन स्थल – बांके बिहारी जी मंदिर, राधावल्लभ, गोविंद देव मंदिर, गोपीनाथ मंदिर, रंगनाथ मंदिर (द्रविड़ शैली), अष्ट सखी मंदिर, अंग्रेज मंदिर, राधा रमण मंदिर, प्रेम मंदिर, निधिवन
  • बरसाना (मथुरा) – लाडली( राधा) मंदिर, जयपुर मंदिर, मान मंदिर, दानगढ़, मानगढ़, विलासगढ़, गहवर वन, संकेतवन, पीला पोखर, रंगीली महल तथा राधा अष्टमी एवं लठमार होली के लिए प्रसिद्ध।
  • गोवर्धन (मथुरा) – राधाकुंड, श्यामकुंड, ब्रह्मकुंड, कुसुम सरोवर, चन्द्र सरोवर आदि।
  • गोकुल (मथुरा) – दाऊजी मंदिर
  • कोकिला वन (मथुरा) – कोकिला कुंड
  • रावल (मथुरा)- श्री राधा जी का जन्म स्थल
  • महावन (मथुरा) – चौरासी खंभा मंदिर, योगमाया मंदिर
  • नैमिषारण्य (सीतापुर) में स्थित प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल – 88000 ऋषियों की तपोभूमि, 30 हजार तीर्थों की भूमि, चक्र तीर्थ, व्यास गद्दी, सूत गद्दी, मिश्रिख, दधीचि कुंड, दधीचि आश्रम व सीता कुंड आदि।
  • मिर्जापुर में स्थित प्रमुख धार्मिक-पर्यटन स्थल – विंध्यवासिनी मंदिर, चुनार किला, विंडम फाल, टांडा फाल, कुसेहरा फाल, सिरसी जलाशय, खड़ंजा फाल सिद्धनाथ की दरी (फाल) आदि।
  • कुशीनगर – महानिर्वाण मंदिर (5वीं शताब्दी), बुद्ध की शयन मुद्रा में 21.6 फीट लम्बी प्रतिमा, राजकीय बौद्ध संग्रहालय।
  • देवरिया – देवरहा बाबा आश्रम
  • बहराइच – फकीर सैय्यद सालार मसूद गाज़ी की मजार, राजा सुहेलदेव मंदिर, कतरनिया घाट आदि।
  • बाराबंकी – पारिजात वृक्ष, संत सलामत शाह की मजार (बदोसराय), सूफी संत हाजी अली वारिस शाह की मजार (देवा शरीफ), सूफ़ी संत सैयद शाह अब्दुल रज्जाक दरगाह (बांसा) आदि।
उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल UP ke Aitihasik evam Paryatan Sthal

Previous Year Questions


Q.1: रूमी दरवाजा कहाँ स्थित है?
[A] फतेहपुर सीकरी
[B] लखनऊ
[C] अलीगढ़
[D] आगरा

[B] लखनऊ


Q.2: निम्न में से किस ऋषि का जन्म व कर्म स्थान बलिया माना जाता है?
[A] गौतम ऋषि
[B] अगस्त ऋषि
[C] भारद्वाज ऋषि
[D] भृगु ऋषि


[D] भृगु ऋषि


Q.3: अर्जुन द्रौपदी का स्वयंवर स्थल, भेद कुंड कहाँ स्थित है?
[A] इटावा
[B] फिरोजाबाद
[C] बाराबंकी
[D] फर्रुखाबाद


[D] फर्रुखाबाद


Q.4: बहू-बेगम का मकबरा कहाँ स्थित है?
[A] लखनऊ
[B] अयोध्या
[C] आगरा
[D] फतेहपुर सीकरी


[B] अयोध्या


Q.5: महाजनपद काल में अयोध्या निम्न में से किस महाजनपद की राजधानी थी?
[A] कोशल
[B] हस्तिनापुर
[C] कुरु
[D] कलिंग


[A] कोशल


Q.6: वाराणसी स्थित वर्तमान विश्वनाथ मंदिर का निर्माण करवाया था-
[A] काशी नरेश ने
[B] रानोजी सिंधिया ने
[C] रानी अहिल्याबाई ने
[D] हरिश्चंद्र ने


[C] रानी अहिल्याबाई ने


Q.7: कंपिल (फर्रुखाबाद ) में गंगा किनारे मुगल घाट का निर्माण कराया था-
[A] जहाँगीर
[B] शाहजहाँ
[C] औरंगजेब
[D] अकबर

[C] औरंगजेब


Q.8: काल्पी नगर किस नदी के तट पर स्थित है? [UPPSC Mains 2015]
[A] गंगा
[B] कृष्णा
[C] नर्मदा
[D] यमुना


[D] यमुना


Q.9: विख्यात भारत माता का मंदिर स्थित है- [UPPSC Mains 2015]
[A] वाराणसी
[B] प्रयागराज
[C] लखनऊ
[D] मेरठ


[A] वाराणसी


Q.10: प्रयागराज स्थित एल्फ्रेड पार्क का पुन: नामकरण किया गया- [UPPSC Mains 2015]
[A] भगत सिंह के नाम पर
[B] मोतीलाल नेहरू के नाम पर
[C] सुभाष चंद्र बोस के नाम पर
[D] चन्द्रशेखर आजाद के नाम पर


[D] चन्द्रशेखर आजाद के नाम पर


Q.11: महर्षि वाल्मिकी का आश्रम ब्रह्मवर्त में स्थित है, जो वर्तमान में है-
[A] वाराणसी
[B] प्रयागराज
[C] बिठुर
[D] सीतापुर


[C] बिठुर


Q.12: निम्न में से किस जनपद में कालिंजर किला स्थित है? [RO/ARO 2013]
[A] बाँदा
[B] चित्रकूट
[C] जालौन
[D] झाँसी


[A] बाँदा


Q.13: निम्न में से कौन सही सुमेलित नहीं है? [UPPSC Mains 2012]
[A] कबीरपंथियों का पवित्र तीर्थ स्थल – मगहर
[B] सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार – देवा शरीफ
[C] भगवान बुद्ध का निर्वाण स्थल – कुशीनगर
[D] अट्ठासी हजार ऋषियों की तपस्थली – सँकिसा


[D] अट्ठासी हजार ऋषियों की तपस्थली – सँकिसा
Correct answer: अट्ठासी हजार ऋषियों की तपस्थली – नैमिषारण्य


Q.14: बेगम समरू ने एक अति प्रसिद्ध चर्च का निर्माण करवाया था – [UPPSC Mains 2012]
[A] माउंट आबू में
[B] लखनऊ में
[C] सरधना में
[D] कानपुर में


[C] सरधना में


Q.15: महोदय श्री किसका पुराना नाम है- [UPPSC Mains 2012]
[A] प्रयागराज
[B] पटना का
[C] खजुराहो का
[D] कन्नौज का


[D] कन्नौज का


Q.16: निम्न में कौन सही सुमेलित नहीं है?
[A] गोमती – लखनऊ
[B] सरयू – अयोध्या
[C] कोसी – गोरखपुर
[D] गंगा – वाराणसी


[C] कोसी – गोरखपुर
Correct answer: Rapti – Gorakhpur


MY YouTube Channel Link : 👉🖱 https://www.youtube.com/channel/UCGpC7nWE0-bBv9I53MM8qjQ

उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक स्थल एवं पर्यटन स्थल UP ke Aitihasik sthal evam Paryatan Sthal, उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक स्थल एवं पर्यटन स्थल UP ke Aitihasik sthal evam Paryatan Sthal, उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक स्थल एवं पर्यटन स्थल UP ke Aitihasik sthal evam Paryatan Sthal, उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक स्थल एवं पर्यटन स्थल UP ke Aitihasik sthal evam Paryatan Sthal, उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक स्थल एवं पर्यटन स्थल UP ke Aitihasik sthal evam Paryatan Sthal, उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक स्थल एवं पर्यटन स्थल UP ke Aitihasik sthal evam Paryatan Sthal, उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक स्थल एवं पर्यटन स्थल UP ke Aitihasik sthal evam Paryatan Sthal, उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक स्थल एवं पर्यटन स्थल UP ke Aitihasik sthal evam Paryatan Sthal

Share the knowledge spread the love...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page.